परम पूज्य महंत स्वामी महाराज,
अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत के रूप में, मैं इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुत सम्मानित महसूस करता हूँ । मैं ‘बीएपीएस’ स्वामीनारायण संस्था के अधिकारियों के विनम्र निमंत्रण के लिए अपना विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज की शताब्दी जयंती समारोह पर अर्जेंटीना सरकार और लोग, ‘बीएपीएस’ स्वामीनारायण संस्था को बधाई देते हैं। उनका आध्यात्मिक योगदान संपूर्ण दुनिया के लिए उनकी शाश्वत विरासत का एक उदाहरण है।
सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों के मूल्य हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं- परम पावन स्वामी महाराज ने इन मूल्यों को बहुतायत में बढ़ावा दिया, शांति वार्ता और सद्भाव को प्रोत्साहित किया। परम पावन स्वामी महाराज एक असाधारण नेता और मानवतावादी थे।
अर्जेंटीना, अंतर्धार्मिक संवाद को विकसित करने और बढ़ावा देने की अपनी क्षमता और सभी पंथों और विश्वासों के सम्मान में बहुत गर्व महसूस करता है। इसने हमारे समाज को हिंदू धर्म के दरवाजे खोलने की इजाजत दी है, जिसने अर्जेंटीना में कई अनुयायियों को पाया है, कई हिंदू धार्मिक संगठनों के विकास को सुविधा प्रदान की है, विविधता लाया और अर्जेंटीना की आध्यात्मिकता को समृद्ध किया है।
मुझे विश्वास है कि ये समारोह दुनिया भर के हजारों लोगों को परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज, के आदर्श प्रदान करेगा।
टिप्पणी: यह भाषण 12 जनवरी 2023 को गुजरात में महामहिम राजदूत गोब्बी द्वारा परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में दिया गया था। मूल भाषण अंग्रेजी भाषा में दिया गया था, जिसका गैर-आधिकारिक अनुवाद हिंदी में किया गया है।